नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अधिकांश जगहों पर सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद दो दिन बारिश नहीं होगी लेकिन फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने आगे भी दो दिन आंधी और बारिश के संकेत दिए हैं।आज भी आंधी और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के समय आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आंधी चलने और मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.