नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 22 फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली गुल रही। हालांकि, बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।अचानक बदला मौसम दिल्ली के साथ ही एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी रही। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.