नई दिल्ली, मार्च 18 -- North India Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जब धूल भरी आंधी, तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ बारिश ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इसका अर्थ है, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें। यह अलर्ट राजधानी के लगभग सभी हिस्सों, सेंट्रल, नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट और अन्य जिलों के लिए लागू किया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शाम जब मौसम ने करवट बदली, तब 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड तक चलीं। IMD के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.