दिल्ली NCR में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें 13 जून को कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली, जून 12 -- दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से हुई रुक-रुक बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। उत्तर पश्चिम भारत में एक्टिव वेदर सिस्टम की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से भी काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आई। कई जगहों पर तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 13 जून को भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल दोपहर के समय आंधी तूफान के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके बाद शाम को भी आंधी तूफान और गरज चमक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.