नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे रात और दिन दोनों के ही तापमान में गिरावट आएगी। बंगाल की खाड़ी में इस समय एक चक्रवाती तूफान बना हुआ है। बुधवार को ये यह आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचा शुरू हो चुका है और इसकी गति अनुमान से ज्यादा बताई जा रही है। तेज हवा और बारिश के साथ यह तूफान कमजोर होते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। माना जा रहा है कि इस तूफान का कुछ असर दिल्ली और आसपास के इलाके के मौसम को भी प्रभावित करेगा।तापमान में गिरावट तूफान के चलते हवा की दिशा मुख्य तौर पर उत्तरी हो जाएगी और तेज हवा के साथ...