नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। इस बीच, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़कर खराब श्रेणी के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा वक्त में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्णब बना हुआ है। इसके बुधवार को आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना है। इस तूफान के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के मौसम में बदलाव आएगा। इस तूफान का कुछ असर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों क...