नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई है जिससे जन्माष्टमी पर मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी अचानक मौसम में बदलाव आ गया और तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान/बिजली चमकने की संभावना है, साथ ही कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद, 5 बजे से रात 8 बजे तक दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश,तूफान,बिजली चमकने और कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने...