नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने प्रदूषण की निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण नहीं लगाने वाली 400 से ज्यादा फैक्टरियों की पहचान की है। एनसीआर क्षेत्र में स्थित इन फैक्टरियों पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उद्योगों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए कुछ खास श्रेणी के उद्योगों में प्रदूषण उत्सर्जन की सीधी निगरानी की जाती है। इसके लिए इन फैक्टरियों में ऑनलाइन कांटीन्यूअस इमीशन मॉनीटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सिस्टम में खास प्रकार के कैमरे और उपकरण लगाए जाते हैं, जिनके जरिए फैक्टरी से होने वाले उत्सर्जन की सीधी निगरानी होती है। इन उपकरणों को सीपीसीबी के पोर्टल से जोड़ा जाता है, ताकि वास्तविक समय में प्रदूषण की स्थ...