दिल्ली HC ने पूरी की NCR क्षेत्र में रहने वाले वकीलों की बड़ी मांग; प्रदूषण की वजह से लगी एक रोक से दे दी छूट
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहने वाले वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए उन्हें उस नियम से छूट दे दी, जिसके तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत उन वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, जो कि BS-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं। अदालत के फैसले के अनुसार यह छूट केवल अदालतों के कामकाज के दिनों में ही लागू होगी। दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (DHCBA) की एक याचिका पर जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने यह आदेश पारित किया। DHCBA ने NCR क्षेत्रों से अपने पेशेवर कार्यों के लिए दिल्ली आने वाले वकीलों के लिए एक सीमित और रेग्युलेटेड (विनियमित) छूट की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान DHCBA ने COVID-19 महामारी के दौरान की गई व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया, जब अदाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.