दिल्ली- उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकी खतरे का अलर्ट
नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली- उत्तराखंड में संभावित खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया तंत्र से जुड़े सूत्रों के अनुसार इनपुट मिला है कि खालिस्तानी आतंकवादी आने वाले दिनों में कुछ प्रमुख स्थानों को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अलर्ट में दिल्ली और उत्तराखंड के मंदिरों पर संभावित हमले की आशंका जताई गई है। इसके अलावा सरकारी प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों पर भी हमले की योजना है। सूत्रों ने बताया कि धमकी ईमेल के जरिए मिली है जिसमें कई मंदिरों, सरकारी कार्यालयों और नेताओं को निशाना बनाने की बात कही गई है। अलर्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस, खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.