दिल्ली होटल अग्निकांड : नाइजीरियन कपल ने आग से बचने का वीडियो देखकर बचाई जान
नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली में मालवीय नगर के हौजरानी स्थित होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में जहां 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक नाइजीरियाई कपल ने आग से बचाव संबंधित वीडियो से मिली जानकारी और अपनी सूझबूझ के दम पर मौत को मात दे दी। नाइजीरियाई कपल ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने हादसे के दौरान बाथरूम में शरण लेकर और लगातार पानी का इस्तेमाल कर खुद को जहरीले धुएं से बचाए रखा, जिससे उनकी जान बच गई और मदद पहुंचने पर वह सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम बचे हुए लोगों के बयान दर्ज कर रही है। विदेशी नागरिकों के बयान लेने के लिए पुलिस द्वारा ट्रांसलेटरों की भी मदद ली गई। यह भी पढ़ें- 'बिल्डिंग डिजाइन के कारण लोगों का.'; मालवीय नगर अग्निकांड पर CFO का दावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कपल को पता था कि आग लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.