दिल्ली होकर दूसरे स्थानों को जाने वाले मालकवाहक आज से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे
नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। नोएडा से दिल्ली होते हुए अन्य स्थानों की ओर आज से चार दिन तक मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन के चलते नोएडा यातायात पुलिस ने वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। ऐसे वाहनों को अब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जाना होगा। डीसीपी यातायात अभय मिश्रा ने बताया कि चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज होकर दिल्ली में प्रवेश कर अन्य स्थानों की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों को गुरुवार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जाना होगा। यह वाहन सिरसा कट से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-3 कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- BRI...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.