औरैया, सितम्बर 7 -- दिल्ली में छात्र हॉस्टल की इमारत गिरने का हादसा दिबियापुर के एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गया। बाबू दयाराम नगर की आचार्य कॉलोनी निवासी पवन कुमार की हादसे में मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई पवन ने इसी साल दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया था। बेहतर भविष्य का सपना लेकर दिल्ली गए बेटे की मौत की खबर सोमवार को घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने घर आया पवन त्योहार के बाद ही पढ़ाई के लिए दिल्ली वापस लौटा था। यह भी पढ़ें- अचानक पानी चला गया और.सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे से कैसे बाल-बाल बचा छात्र आचार्य कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी विशंभर नाथ का परिवार सोमवार को उस समय सदमे में आ गया, जब दिल्ली के हॉस्टल हादसे में उनके इक...