दिल्ली हिंसा में पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को मिली अंतरिम राहत, मां की 'इद्दत' रस्म में होगा शामिल
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपियों में से और दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले आरोपी शाहरुख पठान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे छह दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। पिछले छह साल से जेल में बंद शाहरुख पठान ने अपनी मां की इद्दत की रस्मों में शामिल होने और उनकी देखभाल करने के लिए जमानत मांगते हुए याचिका लगाई थी। बता दें कि कुछ ही दिन पहले शाहरुख के पिता का निधन हो गया था। तब से उसकी मां इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार शोक व एकांत की इस खास अवधि 'इद्दत' का पालन कर रही हैं। शाहरुख पठान अभी दिल्ली की उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में अदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.