अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ रेलवे परिक्षेत्र के माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार अल सुबह सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। कैफियत एक्सप्रेस के लोको पायलट से मिली सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और बन्ना देवी पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से बन्ना देवी पुलिस ने सिलेंडर को कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट में मुकदमा लिख लिया है। आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने अलीगढ़ कंट्रोल को सूचना दी कि माल गोदाम के पास किलोमीटर 1328/17-19 के मध्य तीसरी लाइन पर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है। सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक डीपी सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उससे पहले इंजीनियरिंग विभाग के पेट्रोल मैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया ही सिलेंडर दूसरी और तीसरी लाइन के बीच रखा गया है। सूचना पर पर पहुंची अलीगढ़ आरपीएफ सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.