हाथरस, अप्रैल 11 -- ​सासनी।सासनी कोतवाली क्षेत्र की चौकी गोहाना के अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार देर शाम एक युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू के आधार पर की गई है। ​​गुरुवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में युवक की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन दाहिने हाथ पर गुदे हुए नाम के टैटू ने पुलिस की मदद की।​मृतक की पहचान मनोज पुत्र कमल सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नगला बत्तीसा थाना सासनी के रूप में हुई है।​घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...