नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली हाफ मैराथन के चलते रविवार को कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दौड़ की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह लगभग 5:10 बजे होगी। इसमें 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मैराथन रूट पर सड़कों और चौराहों पर सुबह 4:45 बजे से 11 बजे तक पाबंदियां और डायवर्जन लागू किया जाएगा। आयोजन में मैराथन की अलग-अलग श्रेणियों में हाफ मैराथन, 10-के दौड़, वरिष्ठ नागरिक और कॉरपोरेट रन शामिल हैं। इनके रूट लोधी रोड, मथुरा रोड और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेंगे।इन मार्गों पर रहेगी पाबंदियां फोर्थ एवेन्यू -भीष्म पितामह मार्ग चौराहा (सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे), कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट (फोर्थ एवेन्यू), मेहरचंद मार्केट रेड लाइट (फिफ्थ एवेन्यू), सेकेंड...