दिल्ली हादसे के बाद देहरादून में भी खतरे की घंटी! 7 इमारतें खाली कराई, 8 पर अब भी रह रहे लोग
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- महावीर सिंह चौहान, देहरादून नई दिल्ली में डीयू के साउथ कैंपस के पास स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार की दोपहर एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नई दिल्ली में इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद देहरादून में भी चिंता बढ़ गई है। शहर में नगर निगम ने 21 गिरासू भवन चिह्नित किए हैं, लेकिन इनमें से कई जगह अब भी आबाद हैं। बरसात में लगातार बारिश के बीच ऐसे भवन कभी भी ढहने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, नगर निगम की ओर से मकान मालिकों और किरायेदारों को आगाह किया जा रहा है, इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर यहां रह रहे हैं। ईई रजित कोटियाल ने बताया सभी चिह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.