गुमला, दिसम्बर 19 -- गुमला, संवाददाता। कभी सीमित दायरे में सिमटी रहने वाली गुमला जिले की महिलाएं आज अपने हुनर,मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। यह बदलाव महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। जिससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर आगे बढ़ रही हैं। जिले के विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत वन धन विकास केंद्र सेरका की भागीदारी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट आईएनए में आयोजित आदि बाजार में 31 दिसंबर तक सुनिश्चित की गई है। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में जिले का प्रतिनिधित्व वन धन विकास केंद्र की सदस्य बसंती देवी कर रही हैं। उनके माध्यम से जिले की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शनी में पलाश से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.