नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में खादी उत्सव-2025 का आगाज कर दिया है। यह आयोजन 1 अक्टूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना और ग्रामीण कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है। उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा 5 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम 5:30 बजे विशेष फैशन शो होगा, जिसमें खालसा कॉलेज, हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस और एटीडीसी के छात्र खादी परिधान पेश करेंगे। उत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों की व्यापक शृंखला प्रदर्शित की जा रही है। इनमें साबुन, फेस वॉश, हर्बल शैम्पू, तेल, त्वचा देखभाल उत्पाद, शहद, मसाले, नमकीन, पापड़, अचार के साथ-साथ जूट और चमड़े के सामान, अगरबत्ती, मोमबत्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.