नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) ने जिला अदालतों के आर्थिक अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में हड़ताल पर जाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। एसोसिएशन ने यह फैसला केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ हुई बैठक और दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय से मिले आश्वासन के बाद लिया। उपाध्याय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी चिंताओं पर विचार किया जाएगा। जिसके बाद अब वकील शुक्रवार से एकबार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में सामान्य आधार काम करना शुरू कर देंगे। इस बारे में एक बयान जारी करते हुए DHCBA ने बताया कि चीफ जस्टिस ने बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति को इस मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए बुलाया था और भरोसा दिलाया था कि बार की चिंताओं पर उचित विचार किया जाएगा। एकजुटता दिखाने ...