नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली हाई कोर्ट में 11 सितंबर यानी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 11 सितंबर को अपने साथ-साथ निचली अदालतों में भी अवकाश घोषित किया है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी निचली अदालतें 12 सितंबर यानी शनिवार को भी बंद रहेंगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यह छुट्टी घोषित की है।पुलिस ने की थी बंद रखने की गुजारिश दरअसल, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट को बंद रखने का अनुरोध किया था। पुलिस का कहना था कि अदालतों के खुलने से भारत मंडपम के आसपास वाहन खड़े होंगे जिससे कार्यक्रम के दौरान आवाजाही में परेशानी आ सकती है।सभी स्कूल भी रहेंगे बंद दिल्ली में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए शिक्षा निद...