बदायूं, जनवरी 29 -- दहगवां संवाददाता। बदायूं-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी स्थित महावा नदी पुल के पास बुधवार तड़के लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया। उन्नाव से हापुड़ जा रहा ये ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी ओर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक आसिफ ने बताया कि वह उन्नाव के रहने वाले लकड़ी ठेकेदार शोएब की लकड़ी लेकर हापुड़ जा रहा था। जतकी गांव के महावा नदी पुल से पहले सड़क पर बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में ट्रक का पहिया चला गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और दूसरी तरफ पलट गया। हादसे के समय सड़क पर यातायात कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक-परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। सूचना पर जरीफनगर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटवाया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.