बदायूं, सितम्बर 28 -- बदायूं दिल्ली हाईवे पर कुडा नरसिंहपुर बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण एंबुलेंस गड्ढे में धंसकर फंस गई। जिसे एंबुलेंस चालक ने ट्रैक्टर और ग्रामीणों को मदद से वह मुश्किल बाहर निकलवाया। बदायूं दिल्ली हाईवे पर कुड़ा नरसिंहपुर के पास पिछले दो-तीन साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं। जल भराव के चलते सड़क में गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। हाल ही में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे तालाब बन गया है। जिससे सड़क के गड्ढे भी नहीं दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: बदायूं दिल्ली हाईवे पर तीसरे दिन भी बह रहा पानी इसी के चलते रविवार की सुबह एक एंबुलेंस गड्ढे में धंसकर फंस गई। जिसे वह मुश्किल बाहर निकल गया।10 मीटर के इस टुकड़े को ठीक करने...