नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता बनने के लिए नए नियम जारी किए हैं। अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम नियम 2026 अधिसूचित कर के नई प्रक्रिया तय की है। नए नियमों ने मार्च 2024 के नियमों की जगह ली है। इसके तहत प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्थायी सचिवालय बनेगा जो साल में कम से कम एक बार आवेदन आमंत्रित करेगा। वकीलों को 21 दिन का समय मिलेगा। पात्रता के लिए मानकों का भी निर्धारण किया गया है।नए नियम किए अधिसूचित उच्च न्यायालय ने 3 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम (सीनियर एडवोकेट डेजिग्नेशन) नियम 2026 अधिसूचित किए हैं। नए नियम वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम की पूरी प्रक्रिया के लिए नया ढांचा तय करते हैं। मार्च 2024 में अधिसूचित नियमों का स्थान लेते हैं।प्रक्रिया की निगरानी के लिए बनेगा स...