नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को दिल्ली, झारखंड सहित चार उच्च न्यायालयों में 14 जज/अतिरिक्त जज की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्च न्यायालयों में जज की नियुक्ति की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। जबकि न्यायिक अधिकारी संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, न्यायिक अधिकारी यशपाल बोर्नी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इसी तरह न्यायिक अधिकारी मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट...