दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।दिल्ली हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों ने शनिवार को बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सौरभ बनर्जी, जस्टिस अमित शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-दर्शन किया एवं बाबा बासुकीनाथ से कामना की। उनके पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर न्यास समिति के द्वारा मौके पर मौजूद जस्टिस को प्रसाद भेंट की गई। इस अवसर पर दुमका कोर्ट के एसडीजेएम मोहित चौधरी, अंचलाधिकारी संजय प्रसाद, डीएसपी नवल किशोर सिंह, इंस्पेक्टर दयानंद शाह, कोर्ट नाजीर शंकर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। फोटो संख्या-04-बाबा बासुकीनाथ की आरती करते जस्टिस व अन्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...