लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र में एक साइबर जालसाज ने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर एक रिटायर्ड सूबेदार के बेटे को झांसे में लिया और 75 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतन खंड, प्रियम क्रासिंग प्लाजा के निकट निवासी रिटायर्ड सूबेदार राम कुमार सिंह के अनुसार 3 मार्च की शाम एक अनजान नंबर से फोन आया, जो उनके बेटे ने उठाया। कॉलर ने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का अधिवक्ता अनिल सिंह बताते हुए कहा कि वह दिल्ली में उनके पिता का केस देख रहा है और केस के सिलसिले में पैसों की जरूरत है। इसके बाद उसने एक बारकोड भेजकर 75 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा।संदेह दूर करने के लिए जालसाज ने किसी अन्य व्यक्ति से पीड़ित के पिता की आवाज...