दिल्ली सड़क हादसे में पुपरी के युवक की मौत
सीतामढ़ी, जून 17 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। दिल्ली में रविवार को सड़क हादसे में धरमपुर निवासी राजा कुमार 23 वर्ष की मौत हो गई। काम पर से बाइक से डेरा लौटते समय राजा कुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रासो मंडल का पुत्र राजा कुमार अपने माता पिता के साथ रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में काम करते थे।रविवार को ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने डेरा वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद राजा कुमार का शव एंबुलेंस से पैतृक गांव धरमपुर लाया गया।शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सबसे दुःखद पहलू है कि राजा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.