बदायूं, नवम्बर 18 -- बदायूं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ग्रुप ने सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नामकरण श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पर करने की मांग की गई है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ग्रुप के राष्ट्रीय संयोजक सरदार राजेंद्र सिंह छावड़ा के नेतृत्व में अलग-अलग जिलों में पंजाबी समाज ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपे गए। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की गई कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब रखा जाए। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना,गुरुमीत सिंह, विवेक खुराना, गुरुवचन सिंह, हरवंश दुआ, मंजीत सिंह आदि ने श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.