नई दिल्ली, जुलाई 10 -- दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) ने कैंसर इलाज के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रैकीथेरेपी सेवाओं की शुरुआत की है। यह सुविधा कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक, सटीक और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। DSCI ने गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को पहला ब्रैकीथेरेपी केस सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसी के साथ इस सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई। इसके बाद आज यानी शुक्रवार (10 जुलाई) से इस सेवा की औपचारिक घोषणा कर दी गई। यानी अब यहां आने वाले मरीजों की ब्रैकीथेरेपी की जाएगी।क्या है ब्रैकीथेरेपी? ब्रैकीथेरेपी एक रेडिएशन थेरेपी की तकनीक है, जिसमें रेडिएशन स्रोत को ट्यूमर के भीतर या उसके काफी नजदीक स्थापित किया जाता है। ताकि कैंसरग्रस्त ऊतकों (टिशू) पर अधिक प्रभावी रेडिएशन दिया जा सके, जबकि आसपास के ...