गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को मैच में दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने लिटिल चैंप्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल चैंप्स की टीम 34.5 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। आरव रावल ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। विक्रांत कुमार सिंह ने 40 और तृप्ति गुलाठी ने 24 रन का योगदान दिया। आयु श्रीवास्तव, अतुल्य और सम्पूर्ण कुमार नामदेव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 28.5 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.