नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली से शनिवार को 371 यात्रियों ने पवित्र हज यात्रा के लिए उड़ान भरी। दिल्ली स्टेट हज कमेटी की व्यवस्था में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से सऊदी एयरलाइन से यात्री गए। इस अवसर पर भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डा.श्रीवत्स कृष्णा एवं दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्स कौसर जहां ने फूल मालाओं से स्वागत कर के उनको पवित्र शहर मदीना के लिए प्रातः 09.45 बजे रवाना किया। इस अवसर पर प्रथम हज उड़ान के शुभारंभ के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले सभी सम्माननीय हज यात्री भारत के एम्बेसडर और प्रतिनिधि है और ...