बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के लिए दिल्ली में काम करने वाले लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। जिसके चलते वापसी करने वाली रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। कल से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा, इधर से दिल्ली को बसें बिना रुके भेजी जा रही हैं। दिल्ली से तीन दिन में करीब 22 हजार यात्री अपने घर वापसी करेंगे। होली का पर्व चार फरवरी के लिए मनाया जायेगा। होली का पर्व मनाने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कामकाज करने वाले लोग अपने-अपने घरों के लिए आ रहे हैं, इसके लिए वह निजी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा यात्री रोडवेज में दिल्ली से आ रहे हैं। परिवहन निगम ने दिल्ली से वापसी करने वाले यात्रियों की सहुलियत के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की हैं। स्पेशल संचालन के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.