नई दिल्ली, जनवरी 8 -- उत्तरी दिल्ली से हरियाणा के बीच जाममुक्त सफर के लिए दिल्ली सरकार ने 20 किलोमीटर लंबे एलिविटेड कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। इसपर 4700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कॉरिडोर को मुनक नहर के साथ-साथ इंद्रलोक से बवाना तक बनाया जाएगा।जल्द टेंडर निकालने की तैयारी इंद्रलोक से बवाना स्थित यूईआर-2 तक बनने वाले इस कॉरिडोर को लेकर पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। पीडब्ल्यूडी जल्द इसके लिए टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना में किसी प्रकार का जमीन अधिग्रहण नहीं होना है क्योंकि एलिविटेड कॉरिडोर के लिए भूमी सरकार के पास उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) लगभग तैयार है। इसके साथ ही इंद्रलोक से कश्मीरी गेट के बीच चार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की भी योजना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.