नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi-Haridwar Expressway: अगले महीने से दिल्ली से हरिद्वार का सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 'हाईवेज ऑफ इंडिया'ज फ्यूचर: स्मार्ट, सेफ एंड सस्टेनेबल' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि एक नई सड़क परियोजना से हरिद्वार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।दिल्ली से हरिद्वार का सफर होगा आसान नितिन गडकरी ने सड़क परियोजनाओं के उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली से मेरठ पहुंचने में पहले साढ़े तीन घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाता है। उन्होंने कहा, "हमने अभी दिल्ली से देहरादून के लिए नया मार्ग खोला है। पहले इसमें सात घंटे लगते थे, अब दो घंटे में पहुंच सकते हैं।" यह भी पढ़ें- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज...