दिल्ली से सकुशल बरामद हुईं लापता दो सगी बहनें
बोकारो, जून 26 -- अमलाबाद ओपी क्षेत्र से लापता हुई दो सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। गुरुवार को दोनों युवतियों को वापस अमलाबाद ओपी लाया गया, जहां उन्हें देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की। जानकारी के अनुसार अमलाबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने 18 जून को अपनी 21 वर्षीय और 18 वर्षीय दो बेटियों के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवतियों की तलाश के लिए तकनीकी सेल की सहायता ली गई तथा विभिन्न स्तरों पर छानबीन की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों युवतियां नई दिल्ली में हैं। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली रवाना हुई और वहां छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.