बांका, नवम्बर 9 -- शंभूगंज। शनिवार को गुलनी - कुशहा गांव के दिल मोहन सिंह के पुत्र दुर्गेश कुमार सिंह (32) की दिल्ली से शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। सैंकड़ों व हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। मालूम हो कि बीते गुरुवार की शाम सड़क दुघर्टना में दुर्गेश की मौत हो गई। तुरंत घटना की सूचना गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वर्षों से दिल्ली के अरुणाचल भवन में ड्यूटी करता था। घटना की शाम वह ड्यूटी कर बाइक से दिल्ली स्थित घर लौट रहे थे। जहां उत्तम नगर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दो भाइयों में दुर्गेश कुमार सबसे छोटा था। बड़ा पुत्र डब्लू सिंह दोनों भाई दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.