दिल्ली से शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई, जून 9 -- मल्लावां। एक युवक की दिल्ली में कथित रूप से उसके सगे मामा द्वारा सिलेंडर से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव हर्रेया मजरा शढ़ीयनपुरवा निवासी श्रवण दिल्ली के गुरुनानक विकास विहार क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर नर्सरी और गमलों का कारोबार करता था। उसका सगा मामा सालिगराम निवासी जमुनिया बांगरमऊ उन्नाव भी दिल्ली में रहता था। परिजनों ने बताया कि पांच जून को सालिगराम श्रवण के पास पहुंचा था। आरोप है कि सात जून की देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान मामा ने सो रहे श्रवण के सिर पर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना के समय मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.