दिल्ली से शराब ला रहा वेंडर गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- श्रमजीवी एक्सप्रेस से शराब लेकर आया था युवक नालंदा, निज संवाददाता। जिले में ट्रेनों से शराब की तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। दो दिन पहले शराब के साथ रेलवे के एक अटेंडेंट को पकड़ा गया था। रविवार को वेंडर का काम करने वाले युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली से शराब लेकर आया था। उसके पास से 750 एमएल की सात और 375 एमएल की एक बोतल शराब बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन के जरिए शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम रेवले स्टेशन से धंधेबाज का पीछा कर रही थी ताकि गिरोह का पता लगाया जा सके। नालंदा मोड़ के पास युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मानवा गांव निवासी कमलेश कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.