आजमगढ़, मई 26 -- अहरौला। क्षेत्र के कटवा गांव में सोमवार को विवाहिता का शव दिल्ली से घर पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। कटवा गांव निवासी 37 वर्षीया निर्माण पत्नी राजू राम बच्चों और पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 24 मई को दिल्ली में ही निर्मला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू पत्नी का शव लेकर सोमवार सुबह गांव पहुंचा। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए डायल-112 पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...