दिल्ली से वापस आई महिला स्वाइन फ्लू संक्रमित
बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। रामपुर गार्डेन की महिला स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली है। वह कुछ दिन पहले दिल्ली गई थी। वहां से वापस आने के बाद उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट एच1एन1 पाजिटिव आई है। जिले में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। रामपुर गार्डेन में रहने वाली 41 वर्षीया महिला ने तबियत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाया। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने एच1एन1 टेस्ट कराने का परामर्श दिया। चिकित्सक के परामर्श पर महिला की जांच हुई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला होम आइसोलेशन में है। आरआरटी ने उसके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। उनको दवा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.