फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। दिल्ली की रैली से लौटे कांग्रेसियों ने रैली के बयानों को साझा किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि अंडमान निकोबार में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमें सत्य नहीं शक्ति चाहिए, जिससे एक वरिष्ठ नेता का कथन दर्शाता है कि भारत को आम आदमी के दुख दर्द से अधिक सत्ता की लालसा है। कहा कि जनता की आवश्यकताओं से भाजपा को कोई लेनादेना नहीं है महज यह पार्टी भारत में अपनी सत्ता लेना चाहती है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बताया कि रैली में उमड़े जनसमूह से एक बात को स्प्ष्ट हो गई कि जनता भाजपा के कारनामों से कितना ऊब चुकी है। इस मौके पर कलीम उल्ला, देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, रामनरेश महराज, शिवाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.