हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर। विवाद की वजह से दिल्ली में परिजनों संग रह रही महिला शुक्रवार को जैसे ही लौटी पति ने अपने परिजनों संग मिलकर हमला कर दिया। ऑटो से गांव जाते समय बीच रास्ते बच्चा छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर पत्नी के साथ-साथ सास और दो सालों की लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें एक साले को गंभीर चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां से एक साले को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मौदहा कोतवाली के मॉचा गांव निवासी शबनम बानो ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पूर्व गांव के दानिश अली से हुई थी। ससुरालीजन कम दहेज के चलते उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके एक बच्चा भी है। ससुरालियों की नीयत पति की दूसरी शादी कराने की है। ससुरालियों के उत्पीड़न की वजह से वह अपने घर वालों के साथ दिल्ली में रह ...