चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) के स्वयंसेवक लगातार इतिहास रच रहे हैं। वर्ष 2026 में हुए गणतंत्र दिवस परेड में इस बार पूरे कोल्हान से प्रवीण का चयन हुआ जो मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र हैं। गणतंत्र दिवस परेड शिविर 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली में चली और इस दौरान उनको दिल्ली भ्रमण और आगरा भ्रमण कराया गया। 26 जनवरी के बाद खेल एवं युवा मंत्री ने रात्रि भोजन, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात और फोटो सेशन भी हुआ। अंत में भारत के प्रधानमंत्री रैली में उनके साथ फोटो सेशन के उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रश्न भी किए थे। वहीं दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल ने भी प्रवीण प्रुशेठ को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...