नई दिल्ली, मार्च 10 -- पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से लापता हुए 28 वर्षीय एक यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार को आनंद विहार इलाके के जंगल में झाड़ियों से बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आकाश 7 मार्च से मंडावली स्थित अपने घर से लापता थे। परिजनों ने उसी दिन मंडावली थाने में आकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस ने और कसा शिकंजा, 3 महिलाओं को हिरासत में लियाआनंद विहार इलाके में दिखी था मोबाइल की लास्ट लोकेशन परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने आकाश के मोबाइल क...