दिल्ली से लापता नाबालिग लड़की, तेलिहार से तीनगछिया से बरामद
खगडि़या, अप्रैल 15 -- बेलदौर । एक संवाददाता दिल्ली पुलिस ने बेलदौर पुलिस के सहयोग से दिल्ली के गीता कॉलनी थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को मंगलवार को तेलिहार पंचायत के तीनगछिया गांव से बरामद किया है। वहीं दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। जानकारी के मुताबिक गीता कॉलनी थाना में नाबालिग लड़की के लापता हो जाने के मामले में कांड संख्या 437/25 दर्ज करवाया गया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने लापता लड़की का लोकेशन बिहार के खगड़िया जिला के तेलिहार पंचायत के तीनगछिया गांव में पाया। इस मामले में दिल्ली पुलिस के एएसआई रिंकू सिंह एवं कांस्टेबल कविता को संबंधित थाना से संपर्क कर लापता नाबालिग लड़की को बरामद करने का टॉस्क सौंपा। दिल्ली पुलिस द्वारा बेलदौर थाना से संपर्क कर लापता नाबालिग लड़की को बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.