दिल्ली से रूठा मॉनसून, 16 साल बाद सबसे लंबा ब्रेक; 48 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- राजधानी दिल्ली का मॉनसून 16 वर्षों में सबसे लंबे ब्रेक पर चला गया है। दिल्ली में गुरुवार को लगातार छठवां दिन है जब मॉनसून आगमन के बाद भी बारिश नहीं हुई है। चार-पांच दिन और अच्छी मॉनसूनी बारिश होने के आसार नहीं हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के जुलाई महीने में लगातार सात दिन बारिश नहीं हुई थी। दिल्लीवालों के लिए इस बार का मॉनसून पहेली बना हुआ है। मॉनसून आने की आधिकारिक तिथि 27 जून थी, लेकिन पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को इसका आगमन तो हुआ पर वह फीका रहा। कुछ समय बाद जब मॉनसून रेखा दिल्ली के नजदीक आई तो तीन दिन कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इसके बाद मॉनसून रेखा दूर खिसकी गई, जिससे दिल्ली में एक तरह का सूखा मौसम हो गया है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मॉनसून, भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.