दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
लखनऊ, जून 27 -- रायपुर में शनिवार को अचानक मौसम खराब हो गया, जिसका असर हवाई सेवाओं पर रहा। इस वजह से दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो की एक उड़ान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम ठीक होने पर विमान को रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद 289 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट (6ई-3212) दिल्ली से 289 यात्रियों को लेकर रायपुर जा रही थी। विमान रायपुर पहुंचता इससे पहले ही पायलट को रायपुर में मौसम खराब होने की सूचना मिली। जिसपर विमान के पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट एटीसी से संपर्क कर लैडिंग की अनुमति मांगी। विमान को शनिवार शाम 5:57 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। करीब एक घंटे बाद 6:45 बजे रायपुर का मौसम ठीक होने पर विमान को रवाना कर दिया गया। इस विमान में 289 यात्रियों के साथ सात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.