मेरठ, मार्च 10 -- सीबीएसई की कक्षा-12 की एप्लाइड मैथमेटिक्स परीक्षा के प्रश्नपत्र में लगे क्यूआर कोड को लेकर सोमवार शाम छात्रों और शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र के फ्रंट पेज पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक यूट्यूब वीडियो खुल रहा है, जिसमें विदेशी म्यूजिक वीडियो सामने आया। बहरहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष चर्चा व पोस्ट देखने को मिली। प्रोब इंस्टीटयूट के गणित के शिक्षक कपिल सेठी ने बताया कि यह मामला सामने आया था। उन्होंने स्वयं भी देखा और छात्रों ने भी देखकर तत्काल बताया। इस दौरान मेरठ समेत कई परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और शिक्षकों ने जब क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसमें यूट्यूब वीडियो खुल गया। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया और लोगों ने प्रश्नपत्र की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.